Aaiye Jane Rajsthan ke Jaisalmer jile k baare mein
आज हम आपको राजस्थान के जैसलमेर जिले के बारे में बात करेंगे।
राजस्थान भारत का सबसे बड़ा राज्य है। राजस्थान का इतिहास बहुत ही गौरवशाली रहा है।
आईये हम आपको राजस्थान के जिलों के बारे में जानकारी देते है।
जैसलमेर
जैसलमेर राजस्थान का सबसे बड़ा जिला हैं। जैसलमेर की स्थापना राव जैसल ने की थी इस जिले को स्वर्ण नगरी कहा जाता है। यह एक गर्म जिला हैं।
इस जिले में सर्वाधिक ऊंट पाये जाते है। यहां पर रेतीले धोरें है। जो इस जिले की खास बात है। यह राजस्थान का सबसे बड़ा जिला है। इस जिले की सीमा पाकिस्तान से लगती है।
यहां पर जैसलमेर किला है। जिसे सोनार किले
किला या गोल्डन फोर्ट भी कहा जाता है।
जैसलमेर का यह किला रात की रोशनी में बहुत सुंदर दिखाई देता है। इस किले की स्थापना राव जैसल द्वारा
त्रिकूट पर्वत पर की गई है।
रेतीले टीले यहां की विशेषता है इस कारण यहां पर ज्यादातर ऊंट पाये जाते है । जब इन धोरौ पर डलते सुरज की किरणें पड़ती है। तो यह मिट्टी सुनहरी दिखाई देती है।
मेंेे यह रेखा जो मिट्टी पर बनी हुई है जो गर्मी में लू चलने के कारण बनी हुई है।
यह तस्वीर जैसलमेर की मिट्टी की खुबसूरती बयां कर रही है।
जैसलमेर में ऊंटों की प्रजाति अधिक है। यहां पर समय समय पर अनेक तरह की ऊंट प्रतियोगिता रखी जाती है।
यहां पर पर्यटन को भी अधिक बढ़ावा मिल रहा है।
जैसलमेर का वातावरण बहुत ही गर्म है, यहां पर न के बराबर वर्षा होती है। इस जिले में पानी की बहुत कमी है।
जैसलमेर में लोग ज्यादातर ऊंट, भेड़,बकरी को पालते हैं। क्योंकि यहां पर ज्यादातर अकाल पड़ता है।
जैसलमेर में महिलाओं की वेशभूषा घाघरा-चोली है,
पुरुषों की वेशभूषा धोती-कर्ता है।
जब भी आपको मौका मिले तो कृपया एक बार जैसलमेर जरुर आये।
जैसलमेर एक बहुत ही अच्छा जिला है। यहां पर अनेक तरह के त्योंहार मनाते जाते है। इस जिले की संस्कृति अच्छी है।
धन्यवाद




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें